Facial glow tips at home | Facial कैसे करें

हेलो दोस्तों, दोस्तों अगर दही खाने की प्लेट में ना हो तो खाने की प्लेट अधूरी लगती है  लेकिन दोस्तों आज के इस ब्लॉग  मैं आपको Facial glow tips बताऊंगी| आपके मन सवाल होगा की घर पर facial कैसे करें दही से फेशियल करने के बाद आप खुद भी यकीन नहीं कर पाएंगे आपकी स्किन कितनी ज्यादा गोरी और निखर गई है|

हम सभी को पता है Skin को ग्लोइंग एंड ब्राइट बनाने के लिए टोनिग , moisturising और क्लींजिंग कितना ज्यादा जरूरी है | लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी है महीने में एक बार स्किन फेशियल करना |  स्किन को अंदर तक nourish करने और फाइनलाइंस और दाग धब्बे को दूर करने के लिए facial बहुत ज्यादा  फायदेमंद होता है | 

अभी lockdown चल रहा है और आप बाहर जाकर फेशियल नहीं करा सकते हैं लेकिन मैं आज के इस आर्टिकल में आपको बताऊंगी कैसे आप घर बैठकर दही से फेशियल  करके स्किन  को सॉफ्ट और स्मूथ बना सकते हैं | दही मे लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता,है जो स्किन के बड़े pores , फाइनलाइंस और मुंहासे को दूर करता है | तो दोस्तों अगर आप lockdown का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार हैं तो चलिए अब मैं आपको बताती हूँ दही से facial कैसे करें|

Follow below Steps For Facial glow tips

हमारे फेशियल का फर्स्ट स्टेप है क्लींजिंग

दोस्तों क्लींजिंग करने से हमारे चेहरे  पर जो भी धूल मिट्टी जमा होगी वो आसानी से रिमूव हो जाएगी जिससे आपको फेशियल का पूरा फायदा मिल पाएगा |  तो आपको cleanser बनाने के लिए सबसे पहेले आपको एक बाउल में दो चम्मच दही लेनी है अब आपको थोड़ी सी दही लेकर अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक मसाज करनी है सर्कुलर मोशन में अच्छे से मसाज करने के बाद आपको दो से तीन मिनट बाद आपको अपने चेहरे को क्लीन कर लेना है | 

Facial glow tips (क्लींजिंग)
Facial glow tips (क्लींजिंग)

फेशियल का सेकंड स्टेप Scrubbing

 स्क्रब करने से चेहरे की डेड स्किन और आयल रिमूव हो जाता है | स्क्रब बनाने के लिए आपको एक बाउल में एक चम्मच दही लेनी है, फिर आपको इसमें मिलाना है एक चम्मच चावल का आटा जिसे ( rice flour ) भी कहते हैं और इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे | अब आपका यह स्क्रबर बनकर तैयार है| अब आपको आपको अपने चेहरे पर स्क्रब करना है circular motion में 2 से 3 मिनट तक अगर दोस्तों आपके पास चावल का आटा नहीं है तो आप उसकी जगह  पर कॉफी पाउडर या फिर आप संतरे का छिलका यूज कर सकते हैं |

facial scrub
Source: lorealparisusa

3rd step है मसाज क्रीम

मसाज क्रीम बनाने के लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच दही लेनी है और फिर आपको इसमें मिलाना है आधा चम्मच बादाम का तेल जिसे ( almond oil ) भी कहते हैं | और इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और देखिए आपकी यहां पर मसाज क्रीम बनकर तैयार हो गई है| ये मसाज क्रीम Facial glow tips के लिए बहुत ही उपयोगी है, आपको थोड़ी सी मसाज क्रीम अपने हाथों में लेकर अपने चेहरे पर नीचे से ऊपर की ओर हल्का pressureलगाते  हुए अपने फेस पर मसाज देनी  है 10 से 15 मिनट तक मसाज देनी  है 10 से 15 मिनट तक मसाज करने के बाद आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना है |

Read: How to get fair skin by potato facial

Face pack

Face को टोनिग और अंदर से सफाई करने के लिए face pack बहुत जरूरी होता है| तो फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच दही लेनी है और फिर आपको इसमें मिलाना है एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी जिसको ( floures earth ) भी कहते हैं | अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है | अब आपको एक ब्रश की मदद से  अपने फेस पर अप्लाई करना है | और फिर इसे सूखने के लिए ऐसे ही छोड़ देना हैं 20 से 25 मिनट के लिए | और फिर आपको अपने face को ठंडे पानी से धो लेना है | मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे से dead cells को रिमूव कर देगी |

multani mitti Face pack

टोनिग या  moisturising 

tonig क्यों जरूरी होता है दोस्तों फेस पैक लगाने के बाद हमारे pores में गंदगी ना समा जाए | इसके लिए आपको गुलाब जल से टोनिग करना है, थोड़ा सा हथेली में  गुलाब  जल  लेकर अपने चेहरे पर अच्छे से अप्लाई कर लीजिए और फिर आपका जो भी पसंदीदा moisturiser cream lotion हैं उसे आप  आप अपने चेहरे पर लगा लीजिए |

तो दोस्तों अगर आप इस  तरह से दही से महीने में एक या दो बार facial करते हैं तो आप ख़ुद महसूस करेंगे आपकी स्किन कितनी ज्यादा ब्राइट हो गयी है , स्मूथ हो गयी है , सॉफ्ट हो गयी हैं आप खुद भी यकीन नहीं कर पायेगे |  उम्मीद करती हूँ आपको facial glow tips का अर्तिक्ल पसंद आया होगा| आप इस facial को एक बार जरूर try कीजिये और अपना अनुभव हमारे साथ शेयर किजिये |

Leave a Comment